फरवरी 2019 का सुमन -सौरभ अंक हर बार की तरह अपनी
सौरभ फैलाता हुआ आया | यह पत्रिका न केवल किशोरों का मनोरंजन करती है, बल्कि उन्हें सचेत भी करती है
| इसके ज्ञानवर्धक लेख किशोरों का मार्गदर्शन भी करते हैं | ‘एग्जाम फीवर से कैसे बचें’
तथा ‘विषय को समझकर पढ़ें रटे नहीं’ छात्रों के लिए बहुत उपयोगी लेख हैं | डॉ. विनोद
गुप्ता द्वारा लिखित ‘दुनिया के अनोखे
समुद्री पुल’ लेख रोचक और बढ़िया जानकारी से लबालब था | आजकल युवा पीढ़ी जंक फ़ूड
पसंद करती है अत: ‘जंक फूड खाने से बचें’ लेख में जंक फ़ूड के नुक्सान की ओर ध्यान
आकृष्ट किया गया है जो बहुत जरुरी है | ‘जैसलमेर का मरु महोत्सव’ में राजस्थान की
मरुभूमि की सांस्कृतिक धरोहर से आज की
युवा पीढ़ी को रूबरू कराना बहुत अच्छा लगा | होली का आयोजन कहानी किशारों के लिए
अभिभावकों के प्रति प्रेम दर्शाया जाना, नेतृत्व क्षमता, त्योहारों पर मनोरंजन के
नाम पर गलत करने से बचना आदि गुण किशोरों को प्रेरित करेंगे | इसके साथ यदि
देशभक्ति,शौर्य की गाथाओं का भी समावेश किया जाए तो सोने में सुहागा वाली बात होगी
|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<a href="https://www.teacheron.com/tutor-profile/8YoD?r=8YoD" target="_blank" style="display: inline-block;...
-
भारतीय संस्कृति का रसपान कराने वाले ग्रन्थों में रामायण का विशेष स्थान है | रामायण के प्राण अटके हैं सीता में और सीता की अल्हड़ता,सौम्...
-
माँ ! > ओ माँ कुछ खाने को दो न | छोटू...
-
आज तो रविवार है ...हाथ में चाय का प्याला लिए रश्मि बड़े इत्मीनान से चाय पीने के मूड में थी क्योंकि दफ़्तर पहुँचने की जल्दी तो थी नहीं आ...
No comments:
Post a Comment